लाचारी , वेबशी या ...

 आज सब्जी खतम तो कल रोटी

कभी केवल चावल 

तो कभी इतना बचा -

सब अकेले खाना पड़ा ।


हर बार वो ही क्यों ?

सब कोई सामने है 

पर कोई नही देखता 

कोई नहीं पूछता 

तुम क्या खाओगी ?

तुम इतना क्यों खाओगी ?

तुम ही क्यों -

रुखा सूखा बचा खुचा खाओगी ?


किसी को उसकी फिकर नहीं;

मगर उसको सबकी है -

किसने खाया किसने नहीं

कौन भूखा कौन भरा

मगर उसका किसी को ख्याल तक नहीं ।



जानती है कि उसको कोई ध्यान नहीं देता

मगर वो फिर भी सब पर बराबर ध्यान देती

न किसी को कम न ज्यादा ।





No comments:

Post a Comment