सुख

जो कहीं नहीं जाते 
उन्हें घर लौटने का 
सुख नहीं मालूम 

मगर उन्हें मालूम है 
घर से बाहर
जाने की छटपटाहट 

मेरी माता का अकेलापन

आवागमन जारी है. दिल्ली और घर के बीच. हर गमन में छूट जाता है, एक कोना खाली. कपड़ों-जूतों की अलमारी. पढ़ने की मेज. टूथब्रश का स्टैंड. लगभग हर एक कोना, एक जगह का खाली होता है, तो दूसरी जगह का भर जाता है.


इस भरने-खाली होने के क्रम में सबसे ज्यादा कोई प्रभावित होता है, तो वो हैं 'मेरी माता'. क्योंकि, मेरे गमन पर खाली हुआ हर कोना अगर किसी को सबसे ज्यादा अकेलापन महसूस कराता है, तो वो 'मेरी माता' ही हैं.

आग हो तुम

खंडहर हो रहे घर के

कोने में रखे चूल्हे की 

सुलगती आग हो तुम 


तुम्हारी कमी

तुम्हारी कमी हर दम खलती है

ऐसा न लिखना खुदको छलना है


मगर हर दम
ये महसूस करके
जीना मुश्किल है

तब सब कुछ होकर भी
कुछ न होने का एहसास आता है

फिर अगले पल
कुछ न होकर भी
सब कुछ का ख्याल ला
सो जाता हूँ. 


दुआएँ

अंतता नींद भी छिन गई

अस्पताल नसीब हुआ

मगर अब दवाएं बेअसर हैं

घर

जो कहीं नहीं जाते

उन्हें घर लौटने का 

सुख नहीं मालूम

पतझड़

पतझड़ आना निश्चित है. मगर उसके आगमन से पूर्व ही पौधे में क्लोरोफिल का नष्ट हो जाना, अकारण तो नहीं रहा होगा. 

वसंत से पहले ही सूख चुका पौधा


संभावना है कि उष्मा, खाद या फिर पानी की कमी हुई होगी. तभी तो पतझड़ के आने से पहले ही पौधा सुखकर मुरझा गया. 

न घर के न स्कूल के, स्टेशन पर बैठे मजबूर बच्चे


 

चढ़ी बाहों वाले श्वेटर बता रहे था पिता की मजबूरियां. सफेद पैंट पर जम चुके सब्जी और स्याही के दाग-धब्बे बता रहे थे माँ की कहानियां. कालिख जम चुके जूते बता रहे थे उनके रास्ते जिनपर चलकर वे रोज तय करते होंगे दूरियां. 

         सर से पांव तक जो भी था; माने टोपी, शर्ट, श्वेटर, मोजे, स्कूल बैग सबकुछ जगह-जगह कहीं न कहीं सिले थे. धागा रंग-बिरंगा धागा. कत्थई श्वेटर की आस्तीने नारंगी, पीले और नीले रंग के धागों से सीलीं थीं. भूरी टोपियों के बीचो-बीच कपड़े के उधड़ने के निशान थे. क्योंकि नारंगी धागा खिचा होने से दूर से चमक रहा था. 

देखो सोचो पूछो जानो

आस पास तो देखो जल्दी

घूम घूम के देखो जल्दी

क्या कुछ तुमको पास दिखा है 

बोलो बोलो क्या दिखा है

तू दानव है

अल्लाह राम मस्जिद मंदिर

नहीं सिखाते मार काट को

फिर भी तूने काट दिया था 

अपने प्रेम को पैंतीस टुकड़ों में

तोड़ दिए प्यार के वादे

वो सारी उम्मीदें रिश्ते विश्वास 

जो टिके थे तेरी बातों पर