कानून के हाथ लंबे होते तो
विकास दुबे का एनकाउंटर नही जेल में होता ।
अगर ताकतवर होता
तो मार मार कर सच उगलवाता
और सारे आरोपियों को सजा दिलवाता ।
तो तिबारी को निलंबित न होना पड़ता ।
सच तो ये है
कि कानून के हाथ लंबे भी है
ताकतवर भी है और ईमानदार भी ;
बस ये सब कमजोर और असहाय के लिए हैं
न की नेताओं और अफसरों के लिए ।
उनके लिए तो कानून खिलवाड है
और कानून के ये तथाकथित ईमानदार , ताकतवर और लंबे हाथ वाले लोग खिलौना ;
जिसको जब चाहा तब खरीदा
जब चाहा तब बदल दिया
और फिर भी न बना तो तोड दिया ।
No comments:
Post a Comment