इंटेलेक्चुअल शुअर

 खा पी लिया ।

 फोन चला लिया ।

 फिर सो लिए । 

फिर खा लिए ।

खाया पिया निकाल भी दिया ।

और फिर से खाने पीने में जुट गए । 

फिर पसर रहे ।

फिर सो लिए । 

           बस यही करते रहे बंद कमरे में ; तो आपमें और उस शराबी में क्या हि अंतर रह जाएगा जो हाइबे के किनारे के फुटपाथ की पद्दी पर पसरा है बिल्कुल वैसे हि जैसे पास में एक कुत्ता पसरा है. और तो और वो शराबी तो उस कुत्ते से भी निकष्ट श्रेणी का मालूम होता है क्योंकि वो तो उस पद्दी पर से बार बार लुढ़क जो जा रहा है.


           खैर जो हो वो इतने होश में तो है हि कि उसे एहसास हो जा रहा है कि मैं पीछे लुढक जा रहा हूँ . और फिर उस कुत्ते को देख कांपटीशन का भाव जागता हैै और सोचता है कि जब ये कुत्ता इस पद्दी पर आराम से पसर सकता है तो फिर मैं क्यों नहीं. 

          खैर जो भी हो इतना तो कंपटीशन वो कर हि रहा है मगर वहीं कमरे में बिस्तर पर पसरे इस सो कॉल्ड इंटलेक्चुअल बबुआ का क्या वो तो बस शुअर के जैसा खा पी हग कर आराम से पसरा है .

         हाँ हां शुअर हि है बस इंटेलेक्चुअल शुअर होने के हि कारण नाले के गोते में नहीं लोटा है इसने दू चार किताबें जो बांच ली हैं इसने दो चार अंग्रेजी के सेंटेंस जो खा रखे हैं इसने दर्शनशास्त्र की दार्शनिकता की झूठी चदरिया जो ओढ रखी है . इसी खातिर बस शायद इसी खातिर ये सभ्य रूप से पसरा है. 

No comments:

Post a Comment