अभी तो मिले हि हैं
एकतरफा
और चाहत बढने लगी
पत्र वत्र तैयार है
हिम्मत हि बस
तैयार नहीं
करता हूँ इजहार
हर बार
मगर खुद से
कब दूँगा
तब दूँगा
ना जानूँ कब दूँगा
जब दूँगा
बढकर दूँगा
या शायद हटकर डरकर मरकर दूँगा
पढ़ लेना
बस पढ़ लेना
नैनों पत्रों दोनों को
कह ना पाऊँ
शायद ...
कभी तो
बस पढ़ लेना
चेहरे संग नैनों को भी
जानके मेरा
हाल तू प्यारे
कहना अपना
भी तू हाल
लागे हाल जो
मेरा भद्दा
देना मुझको
कसकर तुम डाँट
एकपल भी
जो भाये तुम को
हाँथ पकड़कर
चल देना तुम साथ
जो ना मै
इसको दे पाया
दब जायेगी बात
रह जायेगी मुलाकात ।
No comments:
Post a Comment