निराशा का फिल्टर उतार
आशा का लगाकर तो देख
उम्मीदों के अंकुर न फूटते दिख
जाएँ तो कहना ।
मायूसी का मुखौटा उतार
एक बार मुस्कराकर तो देख
गम भगाना न सीख
जाये तो कहना I
टेंशन का कनस्तर उतार
मस्ती का उठाकर तो देख
शरीर का बोझा न उतर
जाए तो कहना ।
यादों के चश्मे उतार
वतर्मान के चढाकर तो देख
जिन्दगी जीने न लग
जाए तो कहना ।
शरीकत की जर्सी उतार
खुद का श्वेटर पहन कर तो देख
बनावटी हरकतें न करनी छूट
जाएं तो कहना ।
सीदायी की चादरें उतार
चतुरई की ओढ़कर तो देख
जमाना नचाना न भूल
जाए तो कहना ।
अरे तलाश अंगुलियों को स्क्रीन से उतार
कलमों से पन्नों को रंगकर तो देख
शायद स्क्रीन बोर्ड पर लिखना न भूल
जाए तो कहना ।
No comments:
Post a Comment