नहीं मालुम

 ये कैसे उलझ गया?

क्या उलझा है!

हाँ हाँ

मगर हुआ कब कैसे और क्यों?

मुझे नहीं मालुम कि उलझा है

मुझे कुछ नहीं समझ आ रहा

क्या हुआ है ।

क्या नहीं मालुम!

हाँ ।

क्यों?

बोला ना नहीं मालुम...

सब धुंधला धुंधला दिख रहा है ।

क्यों उजाले मे भी?

हाँ...

 शायद ये उजाला ही

आंखों में कालिख भर रहा है

न मालुम किस मोड पर किस राह की स्याह में दबा जा रहा हूँ ।



No comments:

Post a Comment