नहीं समझ पाता हूँ,
क्यों होता है ऐसा?
क्यों इतने मन मे द्वन्द्व आते रहते हैं ?"ये करो ,
नहीं -नहीं वो ,
अरे नहीं ये ही सही रहेगा,
क्या उससे ऐसा हो सकता है?
नहीं,
तो फिर ,
वो नहीं जे ही सही है;
अरे नहीं यार ,
वो ही कर लेते हैं ...
और पता नहीं क्या क्या?
"मेरा ही या हर किसी का मन ऐसा है।"
No comments:
Post a Comment