ग्रुप की पाँच बातें,
हर बात अज्ञात है ।
एक मैसेज में
एक नोटीफिकेशन में ,
एक मेमोरीकार्ड में है ।
एक आंखों में सबके चमकती,
एक मेरे खयाली दिमाग में है ।
क्या लिखूँ कैसे लिखूँ ....
कितनी जरा सी बात है ।
ग्रुप की पाँच बातें,
हर बात अज्ञात है ।
एक जो मै लिखा ,
एक जो मैं लिख न पाया ,
एक जो मैं लिख न पाऊंगा कभी भी ,
एक जो मुझे लिखने नहीं देते सभी ,
एक जिसकी है हमारे बीच खडी दीवार है ।
क्यों न लिखूँ, कब तक न लिखूँ ....
कितना कठिन आघात है ।
ग्रुप की पाँच बातें ,
हर बात अज्ञात है ।
No comments:
Post a Comment