न घर के न स्कूल के, स्टेशन पर बैठे मजबूर बच्चे


 

चढ़ी बाहों वाले श्वेटर बता रहे था पिता की मजबूरियां. सफेद पैंट पर जम चुके सब्जी और स्याही के दाग-धब्बे बता रहे थे माँ की कहानियां. कालिख जम चुके जूते बता रहे थे उनके रास्ते जिनपर चलकर वे रोज तय करते होंगे दूरियां. 

         सर से पांव तक जो भी था; माने टोपी, शर्ट, श्वेटर, मोजे, स्कूल बैग सबकुछ जगह-जगह कहीं न कहीं सिले थे. धागा रंग-बिरंगा धागा. कत्थई श्वेटर की आस्तीने नारंगी, पीले और नीले रंग के धागों से सीलीं थीं. भूरी टोपियों के बीचो-बीच कपड़े के उधड़ने के निशान थे. क्योंकि नारंगी धागा खिचा होने से दूर से चमक रहा था. 

   

         अरे मैं आपको बताना भूल गया. दरअसल मैं वापस अपनी कर्मभूमि दिल्ली जा रहा था. सफर के शुरुआती स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में ये घटना घट रही थी, जिसका चाहे अनचाहे मैं भी हिस्सा बन गया. 

         मैं अभी-अभी रेल्वे स्टेशन पहुँचा ही था. स्टेशन पर बैठने का ठिकाना ढूंढने लगा. खोजबीन पूरी हुई. मैं खुश था. इत्मीनान से बैठकर लिखने-देखने का प्लान था कि तभी नजर सामने खड़े बच्चों पर पडी. 

       बच्चे जिन्हें देखकर मुझे ताज्जुब हुआ! ताज्जुब की बात बच्चे नहीं उनकी स्कूल ड्रेस थी. मन मे तरह-तरह के सवाल उठने लगे. फाइव डब्ल्यू, वन एच वाले सवालों से इतर मेरे खुद के सवाल. मैं मुस्कराते हुए उनकी तरफ बढ़ा और हंसते हुए सामने की बेंच पर उन्हें बिठाया. 

         बिठाया इसलिए क्योंकि आंटी ने अपना सामान बेंच पर बिखेर रखा था. एकदम कब्जा टाइप. बाकी रही-सही कसर पैर रखकर पूरी कर रहीं थीं. माने एकदम माफिया राज. खैर, मैंने उन्हें अपने सामान-सहित सरकने को कहा. तो बच्चे गुम-सुम से लटके-अटके से बैठ गए. मगर बैठने लायक पर्याप्त जगह फिर भी नहीं बन सकी.

       तो मैंने तेज आवाज में बच्चों से हंसते हुए कहा कि आराम से बैठो मेहमान हो क्या जो शरमाए-घबराए बैठे हो. सरकारी जगह है बिना टेंशन के अच्छे से बैठो. इतना कहते-कहते मेरी नज़रे आंटी के बैग की तरफ थीं जो उन्होंने अब तक नहीं हटाया था. तो मैंने जोर देते हुए कहा खिसको मैं भी बैठता हूँ. और इस तरह मैं उन बच्चों के बगल में बैठ गया. और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया. 

        मेरे पहले सवाल में ही बच्चों ने पांचो डब्ल्यू के जबाव अपने हिसाब से सुना दिए. मैं आँखें फाड़े खंबा निहारता सुनता रहा. बच्चों का जबाव था. स्कूल बस छूट गई. अब स्कूल जाऊँगा तो देर हो जाएगी. तो वहां डांट पड़ेगी और घुसने नहीं देंगे. घर जाऊँगा तो मम्मी मारेगी. तो हम लोग इधर आ गए. 

       बिना शंकित हुए मैं सुनता रहा. बातों ही बातों में उसके आँख में कीचर दिखा. मैं गौर से देखने लगा तो मुझे सब धुँधला-धुँधला दिखा. दूर तलक कुछ नहीं दिख रहा था. फिर मैंने सवाल किये मगर जबाव न मिले. काश कुछ मिलता, कुछ उम्मीद भरा. सवाल खुद से था. शांत भी मैं ही हुआ था. 


फिर भी मेरे मन मे कई सवाल आने लगे. सवाल अपने धर्म के. सवाल उस धर्म की नैतिकता के. तीर-कमान जैसे एक पत्रकार के सवाल. 

कितने बजे का स्कूल है? 

9 बजे का. 

कितनी दूर है? 

इसमे देखो. मैंने गूगल किया और 1.4 किलोमीटर दिखा. 

तो चले जाओ. पास ही तो है. 

नहीं नहीं टीचर घुसने नहीं देंगे. 

शायद कुछ गडबड जरूर थी. तभी बच्चे स्कूल जाने के बजाय यहां बैठे थे. 

 मैंने पूछा क्यों मारती मम्मी? तुम उन्हें सच बताते तो क्यों मारती? तो बड़े बच्चे ने जोर देते हुए कहा मेरी मम्मी मारते-मारते खून तक निकाल देती हैं. मैं उसके गाल के निशान को ही देख रहा था. कि तभी छोटे वाले ने हूं की हल्की आवाज निकाली. जब मैंने उसे देखा तो वो और भी आत्मविश्वास से भर गया. और मैं सहम गया. 

        गेमिंग, सोशल मीडिया खेल कूद के बाद के सवाल तीर बन चुके थे. सवाल पढ़ाई-लिखाई के. ज़बाव देने में आनाकानी होने लगी. पढ़ाई में मन न लगना समझ आने लगा. बहला-फुसलाकर बैग से कॉपी-किताबें निकलवायीं. बैग खुला तो फटी- पुरानी किताबें झांकने लगीं. घर की हालत आँखों के सामने से गुजर गई. 


  एक सवाल और. वो तो स्कूल में भी पढ़ाती हैं. नहीं नहीं मेरे स्कूल में नहीं दूसरे स्कूल में. अच्छा ! मैं अचंभित था कि स्कूल टीचर होकर अपने ही बच्चों की ये हालत! ध्यान नहीं रखती हैं क्या इनकी मम्मी ? 

       जब पढ़ाती हैं तो वो स्कूल गईं होंगी. तुम घर जाँ सकते हो! नहीं दादी हैं. बाबा हैं. उन लोगों को पता चल जाएगा. फिर वो मम्मी को बता देंगे. इतना कहते कहते दोनों रुक गए. 
       फिर एक सवाल; जबाव, पढ़ाती हैं. मम्मी भी पढ़ाती हैं. ट्यूशन भी पढ़ते हैं. स्कूल टीचर होकर भी बच्चे दुसरी जगह ट्यूशन पढ़ते हैं. सुनकर अचरज में पड गया मैं. मैंने तुरंत ट्यूशन की कॉपी निकलवाई. देखा और देखता रहा. एक ,दो, तीन, चार, पांच... गलतियां ही गलतियां. हिन्दी अँग्रेजी सब कामों में गलतियां. 
       कक्षा 6 के बच्चे की होमवर्क नोटबुक मे इतनी गलतियां होना बड़ी बात थी. उससे भी बड़ी अचरज पैदा करने वाली बात बच्चों की माँ का स्कूल टीचर होना था. 
      पांचवी के बच्चे की नोटबुक का भी यही हाल था. गलतियाँ, गलतियाँ, गलतियाँ और गलतियाँ.... मैंने खुद से पूछा मगर किसकी ? बच्चों, माता-पिता, टीचर, सोसाइटी.... किसकी अखिर किसकी? मुझे ठोस जवाब नहीं मिला. ट्रेन आ चुकी थी, मैं चला आया. 








No comments:

Post a Comment