ग्रुप की पाँच बातें,
हर बात अज्ञात है।
एक मैसेज में
एक नोटीफिकेशन में,
एक मेमोरीकार्ड में है।
एक आंखों में सबके चमकती,
एक मेरे खयाली दिमाग में है।
क्या लिखूँ कैसे लिखूँ ....
कितनी जरा सी बात है।
ग्रुप की पाँच बातें,
हर बात अज्ञात है।
एक जो मै लिखा,
एक जो मैं लिख न पाया,
एक जो मैं लिख न पाऊंगा कभी भी,
एक जो मुझे लिखने नहीं देते सभी,
एक जिसकी है हमारे बीच खडी दीवार है।
क्यों न लिखूँ, कब तक न लिखूँ ....
कितना कठिन आघात है।
ग्रुप की पाँच बातें,
हर बात अज्ञात है।
No comments:
Post a Comment