अपवाद और विरोधाभास
हर जगह फैले ।
सजीव- निर्जीव ,
चेतन मन -अचेतन मन ,
कल्पनाएँ-वास्तविकताएँ,
इहलौकिक-पारलौकिक
कुछ भी हो कोई भी -
काल, सीमा, परिस्थिति, वातावरण हों
यहाँ तक की मेरी लेखनी ही क्यों न हों ।
सबसे बुद्धिमान -सबसे बड़ा मूर्ख हो सकता
औ सबसे बड़ा मूर्ख - सबसे बडा बुद्धिमान भी ।
No comments:
Post a Comment