जिसने खुद छोड़ दिया
उसके लिए इंतजार करने का क्या फायदा ?
जिसने खुद भूला दिया
उसकी यादें भी रखने से क्या फायदा ?
जिसने कभी आंसू न गिराये
उसके लिए बाल्टी भर रोने से क्या फायदा ?
जो हैसियत देख छोड़ गया
उसके लिए शौहरत कमाने से क्या फायदा ?
जिसने अपनी बातें भी खुल कर न कहीं
उसके लिए बन्द किताबे खोलने से क्या फायदा ?
जिसने गुस्से में सारे तौहफे लौटा दिए
उसके तौहफों को रखने से क्या फायदा ?
जो फोन भी नहीं उठाता
उसको हजारों मैसेज करने का क्या फायदा ?
जो खुद मिलना नहीं चाहता
उसको जबरदस्ती बुलाने से क्या फायदा ?
जो खुद बदल गया
उसके लिए न बदलने से क्या फायदा ?
जो आखिरी बखत भी न रोया
उसके लिए तकिए भिगाने से क्या फायदा ?
जो खुद रिश्ते तोड़ गया
उसके लिए नए रिश्ते न जोड़ने से क्या फायदा ?
No comments:
Post a Comment