कभी कभी
तुम्हारी आवाज सुनने को तरसते हैं
तो कभी
तुमसे की बातें याद करते हैं।
कभी कभी
तुम्हारे बालों में अंगुलीं उलझने को तरसतीं हैं।
तो कभी
तुम्हारे साथ नाव की सवारी याद करते हैं
कभी कभी
तुम्हें जी भरके निहारने को तरसते हैं
तो कभी
तुम्हारे हाथों से खाने को याद करते हैं
हाँ कभी कभी
तुम्हें गले लगाने को बाहें भी तरसतीं हैं
औ कभी कभी
तुम्हें चूमने को होंठ भी तरसते हैं
तब
तुम्हें पाने की चाहतें बढने लगती हैं ।
औ फिर
तुम्हें फिर से पाने के सपने देखता हूँ
मगर एहसास होता है
तु म मे री न हीं
हो स क ती हो
क भी भी
इस सोचमें
कभी कभी
खुदको मिटाने की सोचता
कभी कभी
इस सच को झुठलाने की सोचता
कभी कभी
अपने आपको बहलाने की सोचता
मगर
फिर मेरा मन
कभी कभी
तुम्हारे वादे याद दिलाने की सोचता ।
कभी कभी
तुम्हारे आगे सर झुकाने की सोचता
कभी कभी
तुम्हारे आगे गिडागिड़ाने की सोचता
कभी कभी
तुम्हारे आगे रोकर फिर से मनाने की सोचता
मगर नहीं सोचता
कभी भी
तुम्हें सताना
कभी भी
तुम्हें जबरदस्ती पाना
कभी भी
तुम्हें देखना
उदास कमजोर पिछ्डा असहाय लाचार असफल
वो भी मेरी वजह से
कभी भी
तुम्हें देखना
भावनात्मक रुप से बंधा हुआ
वो भी मेरी वजह से
कभी भी
तुम्हे देखना
जीवन की राहों में मुझसे पीछे
वो भी मेरी वजह से
कभी भी
तुम्हें देखना
महफिलों दोस्तों के बीच शर्मिंदा
वो भी मेरी वजह से
कभी भी
तुम्हें देखना
अपने क्लास के लोगों के बीच असहज
वो भी मेरी वजह से
हाँ हाँ नहीं चाहता
शायद
नहीं चाहता
इसीलिए
कभी भी
तुम्हें देखना मिलना पाना
जीवन की किसी भी राह मोड़ पड़ाव मंजिल पर
फिर से
एक भी बार ।
अगर भूल कर भी भूल से
हम फिर से
जीवन की किसी भी राह मोड़ पड़ाव मंजिल पर
फिर से मिल जाएं
तो और कैसे हो ?
क्या चल रहा है ?
घरपे सब कैसे हैं ?
या और भी जो भी
मिलन को दोस्ताना बनाए
पिछली डायरियों के पन्नों को उलटाए
झड़ चुके गुलाबों को उठाए
या उस बुद्धा की तरह हँसाए
या तुम आज भी नहीं बदले
या कुछ भी जो दोनों को करीब लाए
ऐसा बरताव मत बरतना
बस ऐतिहात बरतना
कि
भूलकर भी भूलसे
दिल फिर से न पिघल जाए
मेरे लिए दया ममता प्यार करुणा समानुभूति
फिर से न पनप जाए
औ मैं कहीं फिर से न तुम्हें
अपना समझ बैठूं
औ फिर से तुम अपने को
मेरे उसी प्यार स्यार
हँसने हँसाने रोने गिडगिडाने
चिंता फिकर सवाल जवाव
में जकड़ा अकड़ा पकड़़ा सा पाओ
लोगों से खुलकर मिल भी ना पाओ
बस कोसती जाओ
औ धीरे धीरे फिर से
छुटकारा पाने की चाहो
औ मुझे फिर से छोड़ जाओ।
No comments:
Post a Comment