आज लिखने का जी नहीं
दो पल सोचने का भी नहीं
मन है तो बस भागने का ।
अपनों से अपने से भी
उस सबसे जो आयना दिखाये ।
खुद की बनाई सपनों की मेंढ़ को कुचल
कहीं और ही भाग रहा हॅूँ ।
खुद की बुनी चादर को फाड़
कोई और ही लिवास ओढ़ रहा हूँ।
शायद भाग रहा हूँ
खुद से भी खुद के कामों से भी
मगर कबूलता नहीं ।
No comments:
Post a Comment