बहुत पहले सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्यों द्वारा खूब जोर जोर से गा गा कर रटाई गई थी -
"टम टमाटर टम टमाटर खाते हम
अंग्रेज के बच्चे क्या जानें अंग्रेजी जाने हम
मार दिया चाकू निकल गयी दम
चला मुकदमा जीत गए हम।"
अब एहसास होता है कि इन चार पंक्तियों में न जाने कितने सवालिया निशान लगे हैं क्या क्या गिनाए जायें और कहाँ तक सुलझाए जाएं मगर कोशिश जरूरी है -
सबसे बड़ा सवाल यही कि इतनी हिंसक तथा अन्यायपूर्ण पंक्तियाँ लिखी किसने?
लिखीं भी किसी ने तो बच्चों की किताबों के पठन पाठन में किसने लगायीं और क्यों ?
फिर अगर किसी हिंसक मनोवृत्ति के व्यकित ने लगायीं भी तो वे कौन शिक्षक थे जो बच्चों को जोर जोर से गाना गा- गा कर मटक -मटक कर सिखा रहे थे ?
अब अगर किसी ने सिखा भी दी तो वे कैसे माता पिता रहे होंगें जो घर आए मेहमानों के सामने बच्चे से वही चीर -फाड़ ,मार -धाड़ वाली पोएम सुन बच्चा हमारा कित्ता होशियार है की खयाली मलाई चाट इतराने वाले कौन लोग रहे होंगें ?
इत्ता सब हो जाने के बाद अब इन सुनने वाले मेहमानो की भी क्या कहें साहब ! ये भी तो नहीं कुछ बोले की ऐसे कैसे मारा और किसने सुनाया फैसला जो जीत गए ?
अरे साहब ये सब कोई और नहीं हमारे आपके माता पिता मौसा मौसी बुआ फूफा ही रहे होंगें और तो और अब वो हम जैसे नौजवान ही होंगे जो अनदेखा करके लगातार बच्चों को सिखायेगें या फिर इस चीर फाड़ वाली शिक्षा का यहीं अंत करेंगें ।
No comments:
Post a Comment