हर रोज एकही खींचातानी में खिंचना तनना
हर वखत सोचना विचारना
ये नहीं वो ऐसा नहीं वैसा कहना
अपने ही इरादों को पराया कर देना ।
सुबह इस रास्ते तो दोपहर उस
और शाम होते होते
किसी औरहि सड़क पर घसिटते पाना
तो दूजे दिन कहीं और ही भटकना ।
शायद मुश्किलों से भागना ही है
या फिर बाहरी चकाचौंध की लौ
को देख भिनभिनाकर पहुंचना
और सोचना कि बस मिल गयी मंजिल
हो गया सब सैट ।
No comments:
Post a Comment