समझदारी भरा बचपन

 बडे बडे महंगे महंगे

खिलोने नहीं 
मगर खेल वो भी खेलते हैं।

बने बनाए घर घर वाले खिलौने न सही
मगर लकड़ी पत्थर कागज गत्ता
से वो भी घर घर खेलते हैं।



इतने में भी दिल नहीं भरता
तो घर को कल्पनाओं का रंग देते हैं
मगर घर घर वो भी खेलते हैं।

समझदार लोगों की समझदारी भी
उनके आगे फीकी है
टूटे फूटे फटे पुराने
ऊँचे नीचे आडे तिरछे सामानों
और ऊंची ऊँची कल्पनाओं से
बखूबी घर घर खेलते हैं।

कोई मांग नहीं 
न कोई जिद
पता नहीं ;
कितनी जल्दी समझदार हो चले
और अपना बचपन खो चले।

शरारतों में समझदारी झलकती है
किलकारियों में शरम
जिद तो बहुत है
मगर शरारतों शैतानियों की नहीं
बल्कि समझदारी की।

मांगे हद में है
मगर समझदारी हद पार जा चुकी
और खुद लांग चले बचपन की चौखट
पता नहीं कितनी जल्दी बडे हो चले।


No comments:

Post a Comment