आप कौन ?

 कौन पांडित, कौन धोबी ?

क्या ठाकुर, क्या बनिया ?

कैसा कोरी, कैसा मोची ?

हम नहीं जानते किसी को

हम तो बस इंसान को जानते है।


कौन हिंदू , कौन मुस्लिम ?

क्या बौद्ध, क्या जैन ?

कैसा क्रिस्चन, कैसा यहूदी ?

हम नहीं जानते किसी को

जानते हैं तो बस मानव को।


कौन हिंदुस्तानी, कौन पाकिस्तानी ?

क्या अमरीकी क्या अफरीकी ?

कैसा चीनी कैसा चिलीवासी ?

हम नहीं जानते किसी को

हम तो हैं बस धरतीवासी।


No comments:

Post a Comment