इन्सान हैं तभी तो सोचते हैं।

 नहीं सोचा -

कि ऐसा भी हो सकता है।
इकतरफा ही सोच लिया,
क्यों नहीं सोचा? क्यों...?
दूसरी तरफ भी तो है कोई।
क्या उसे हक नहीं?

जब नहीं सोचा तो
नतीजों पे क्या सोचना...
उस पार कोई वस्तु तो नहीं,
जो जब मन किया तुम्हारी हो गयी।
इन्सान है-
तो सोचने का हक भी है।
क्या साबित करना था?
कि तुम आज़ भी तुम नहीं हो?
या आज़ भी वहीं खड़े हो।
खड़े क्या पड़े थे पड़े।
क्या पीछे या नीचे?
जो भी हो...
उस पार भी इन्सान है।
तो हक है-
सोचने का भी और
मना करने का भी।
अब तो उठ जाओ,
अब तो चलो,
छोड़ दो वो रास्ते,
छोड दो पीछा करना,
क्या सच मे पीछे था ?
क्या सच में पड़े थे ?
नहीं नहीं ऐसा नहीं था।
बिल्कुल नहीं...
फिर क्या था?
जो भी था ...
न समझना।
न जानना।
बस अब
चलना है मसूरी।

No comments:

Post a Comment