किस लिए
आखिर किस लिए
अपनी जान दाँव पर लगाएं ?
किसी के अपने
तो किसी के ठेकेदार
कभी दिन तो कभी रात
कहीं बाहर कहीं भीतर
कभी बर्चुअल तो कभी रियल
कोई सामने कोई पीठ पीछे
आए दिन
कभी ऑक्सीजन
तो कभी वेक्सीन
कभी बेड़
तो कभी जाँचौं
के लिए
कभी गारियाते
तो कभी धमकाते
कोई धौंसयाता
तो कोई मारता पीटता
रहता है ।
कब तक ?
आखिर कब तक !
और किनके लिए !
ये डाक्टर ऐसे डॉक्टरी करें ।
क्या इसी
मानसिक प्रताड़ना
और शारीरिक हिंसा
के तमगे पाने के लिए डटे हैं ?
क्या इसी
कटुतापूर्ण अमानवीय
अभद्र व्यवहार
के लिए खड़े हैं ?
नहीं नहीं !
ऐसा तो नहीं है ।
ये आज डटे हैं
तो शायद...
मरीजों के प्रति
अपना डॉक्टरी कर्तव्य निभाने को ।
या शायद...
ये भी असंगठित श्रमिकों की तरह
आजीविका बचाने में जुटे हैं ।
या शायद...
बचपन के सपने
डॉक्टर बन जान बचाने की चाहत में ।
या शायद...
डॉक्टरी पढते टाइम
खाई हिप्पोक्रेटिक शपथ निभाने को
या शायद...
डॉक्टरी धर्म
निभाने को ।
No comments:
Post a Comment