मम्मी मम्मी
मुझको भी तुम पैसे दे दो
मैं भी मेला जाउंगा
चाट बताशा खाउंगा
खूब धमाल मचांउगा ।
टिल्लू बिल्लू आकिब जाकिर
भूरा कलुआ के संग जाउंगा
हम भूल लड़ाई पिछली वाली
हम सब साथ साथ ही जाएंगें
हम गुझिया जलेवीं खाएगें
हम खूब धमाल मचाएंगें ।
नहीं चलेंगे बीच सड़क पर
नहीं चलेंगे मटक मटक कर
किनारे किनारे हम जाएंगे
हम हाँथ पकड़ कर जाएंगे
हम साथ साथ ही जाएंगे
हम साथ साथ ही आएंगे
हम खस्ता कचौड़ी खाएंगे
हम खूब धमाल मचाएंगे ।
नहीं चढ़ेंगें ऊँचे झूले
नहीं करेंगें ऊधम सूधम
हम तो चढेंगें छोटे झूले
हम तो करेंगें थोड़ी मस्ती
नहीं करेंगें जल्दी सल्दी
आराम आराम से आएंगें
पट्टी सट्टी गोला सोला
सब कुछ तो हम खायेंगे
हम खूब धमाल मचाएंगें ।
No comments:
Post a Comment