सब नहीं लिखते ...

 अगर लिखते लिखते थक जाते हो

                  तो लेखनी आपके बूते की नहीं

अगर पढते पढते सो जाते हो

                तो पढना आपके बूते का नहीं

अरे साहब लिखते तो बहुत हैं 

               मगर सब लिखते नहीं

               वो बस लिखते हि हैं

जो किसी को सोचने पर मजबूर नहीं करता

जो अंदर आग नहीं दहकवा पाता

ख्याली क्रांति हि सही 

अगर वो भी न दिला पाता

                 तो आप मत लिखिए

बेबजह कलम से कागज रंगेगें

बेबजह स्क्रीन पर अंगुलियाँ नचाएंगे

इससे अच्छा मत ही लिखिए

हां हां मालूम है

अभिव्यक्ति की आजादी सबको है

तो आप भी लिखिए

कोई क्या ही रोक सकता 

लिखिए लिखिए

मगर बेबजह किसी को पढाना मत

बेबजह किसी की आंखों को जलाना मत

बेबजह के फेसबुक इंस्टा फिंस्टा पर पेज बनाके

अपनी आडी टेडी लिखाई से पेज न भरना

बेबजह की वाहवाही लूटने का प्रयत्न ना करियेगा

बेबजह बेबखत बेबात बेहिसाब किसी के फीडबैक 

से खुद को लेखक कवी शायर होने की भूल न करना ।

No comments:

Post a Comment