खोया हूं
इस जहां में कहीं
पाया था
जिस जहां को कभी
आज
वो भी कहीं खोया है
या
मैं हि कहीं खोया हूं
या
कहीं किसी मोड़ पे सोया हूं
उठा देना
जो मिलूं किसी मोड़ पे सोया
साथ ले चलोगी
इतनी तो उम्मीद अब नही
शायद सोता देख उठा दो
इतनी तो आशा करता हूं
इसी आशा से तो
रह रह के याद आती है
भूल चुका हूं शायद
उस जहां के खुदा को
जो संग था बस संग था
शायद मेरे या मैं उसके
मगर अब नहीं साथ
वो जहां
वो खुदा भी
No comments:
Post a Comment