छूटता नहीं हैं या छोङ नहीं पाता हूँ
शब्दों के पीछे क्या जानाअपनी कहें तो हम दोनों ही आजमा चुके हैं
मगर न ही छूटा और न ही छोड पाये।
शायद छोडने के दो ही रास्ते हैं
या तो इस रास्ते ही न आओ मगर,
अब ये रास्ता तो चुनने से रहा
क्योंकि ,बहुत दूर निकल आये है
और उस रास्ते को ढूढने पीछे कैसे जाए
ऐसा नहीं है कि वो रास्ता न मालुम हो मगर ,
अब देर बहुत हो गयी है।
इसीलिए दूसरा रास्ता ही चुना है-
अब तो इसको पूरा तय ही करना है
और शायद मै रास्ते के अंतिम द्दोर पर ही हूँ
या शायद हर बार की तरह यह भी मेरा भ्रम है।
नहीं नहीं ये भ्रम नहीं है, अरे नहीं भ्रंम ही है,
अरे ऐसे कैसे भ्रंम हो सकता है।
बिल्कुल हो सकता है पिद्दले साल की तरह, पिद्दली बार की तरह।
तब भी तो लगा था कि अब द्दूट गया है रास्ता पीछे
मगर फिर नीचे देखा ,
तो फिर वही रास्ते पे उसी जगह खडे पाया।
क्या इस बार पार कर पाऊगा ,
या पिद्दली बार की तरह इसी पे चलता रहूँगा ,
और अगली बार भी इसी रास्ते पे अपने को खड़ा पाऊगा।
No comments:
Post a Comment