"अच्छा"

 आजकल,

सभी अच्छा दिखना चाहते हैं।
इतना अच्छा,
कि हजारो नकाब भी चढ़ाने पड़े,
तो भी कोई बात नहीं।

बस अच्छा दिखना है,
तो अच्छा ही दिखना है।
ये अच्छा कुद्द भी हो सकता है।
इस अच्छे को,
आप और हम ही,
अपने -अपने हिसाब  से चुनते हैं,
ताकि,
सामने वाले को चूना लगा सकें।
 

No comments:

Post a Comment