मेरी मांग भरकर खोज लेते हो
संसार भर में रिश्ते
एक देह ही तो जोड़ती है
नित्य कार्यों के बाद प्रतिदिन
मुझसे बच्चा जनाकर
पा लेते हो संसार में अपना वंश
हो जाते हो पराए
संसार भर के लिए मुझसे
छोड़ देते हो
प्रेम करना झूठा भी
बखत बेबखत भी
स्नेह की भूखी दिन रात
स्नेह लुटाती बच्चा पालती
दारू शराब जुआं सट्टा
गाली गलौज मार पीट
काम धाम ऑफिस वाफिस
नित्य कायों से फुरसत पाकर भी
अब मेरी देह तुम्हें रिझा नहीं पाती
भोग की वस्तु भी नहीं
धुतकारी हुई स्त्री हूं
सुख की प्राप्ति का स्रोत
निसंदेह मैं नहीं
सुख चरम सुख
प्राप्ति का मार्ग अवरुद्ध है
मैं स्त्री हूं
बाहर मूंह मारता फिरता
आवारा कुकुर
निसंदेह स्वतंत्र है
एक स्त्री ही परतंत्र है
सीता सीता सीता
हां हां सीता है तू
देवी देवी देवी
हां हां देवी है तू
No comments:
Post a Comment