मैं तुम नहीं हो सकता

 मैं कैसे करूं बराबरी 

तुम घर को खिलाने वाले

मैं घर का खाने वाला


मैं कैसे करूं बराबरी 

तुम दुनिया में जीने वाले

मैं सपनों में जीने वाला


मैं कैसे करूं बराबरी

तुम दुनिया से लडने वाले

मैं दुनिया से डरने वाला


मैं हूं अकेला

नहीं नहीं मैं हूं भीड़ में अकेला

मैं हूं डरपोंक

नहीं नहीं मैं हूं दिखावटी बहादुर


अरे अरे मैं भूलता हूं

हां हां जीने के लिए

दुखों व्यक्तियों स्थानों 

मगर तुम भुलाते हो

जीने के लिए


नहीं छोड़ता

मगर फिर भी छोड़ दिया जाता हूं

हां हां तुम छोड़ देते हो

मगर फिर भी

अपनाए चाहे जाने पहचाने

जाते हो



मैं रोकर अभिव्यक्त करता

तुम रुलाकर

मैं रोककर साथ चाहता

तुम आजादी 


No comments:

Post a Comment