मैं बीसीबी सदी की कस्बे की पैदाइश हूँ . गाँव से बहुत जुडाव नही रहा मगर गांवों से तार खूब भली भाँती जुडे रहे हैं . पिज्जा बर्गर बहुत देर से पहुँचा है मगर हर वो ग्रामीण पृष्ठभूमि की चर्चित या छिपी चीज पहुंची है जिसे पहुंचाने में आप सब सक्षम थे . अम्मा जिन्हे शायद कभी कूल बनने के चक्कर में दादी बोलने लगा था उनका विशेष योगदान है इस जुड़ाव में . मम्मी जिन्हें अब माताजी मोरी मईया टिल्लू की मम्मी ना जाने कितने नित नये नामों से संबोधित करता रहता हूँ , उनकी ही कृपा है कि सिलबट्टे की पिसी चटनी और उबले सिघाड़े से जुडाव गहराता जा रहा है .
किंतु भविष्य कैसा होगा नहीं मालुम
आने वाले स्थान साथ कैसे होगें नहीं मालुम
ये यादें ये स्वाद शायद कहीं गुम ना हो जाए
या शायद मैं ही कहीं ना गुम हो जाऊं .

No comments:
Post a Comment