अपनी बात को किसी तक हुबहू पहुंचाने में शब्द के साथ साथ एक्सप्रेशन भी देना जरूरी होता है. अब संदेशो में बात लिखते समय शब्द तो चले जाते हैं लेकिन चेहरों की भावनाएं ठीक ठाक तरीकों से व्यक्त नहीं हो पातीं हैं. फिर जब बात ही पहुंचती है तो अन्दर महसूस होने लगता है की कहीं बात का कुछ और ही मतलब ना निकाल लिया गया हो. और फिर ये शंका तब और भी गहरी होती जाती है जब सामने से बख्त रहते रिप्लाई ना आया हो. खैर तब मारे चिंता के तरह तरह के खयाल आते हैं की क्या एक माफीनामा भेज देना चहिए या रहने देना चाहिए. अगर माफीनामा भेजा तो क्या सामने वाला कबूल करेगा भी या बस ये सोच के इग्नोर करेगा की इस ससुरे का रोज का तमाशा है . साला कुछ भी बकता रहता है .जब देखो तब बकबाश करता है. ज्यादा आया हितैशी बनने. बड़ा आया रिश्ते निभाने बाला. वहीं अगर रहने दिया तो एक डर ये सताए रहता है की कहीं रिश्ता ना टूट जाए. हां इत्ते भर से शायद रिश्ता नहीं टूटता है. मगर शायद इत्ते इत्ते जब इखट्टे हो जाते हैं तो ये ना जाने कित्ते इत्ते तो शायद रिश्ता तोड़ने की हिम्मत रखते ही हैं. और ये बेचैनी तब और बढ़ जाती है जब आपके पास कोई बतियाने को दोस्त नहीं होते हैं . तो इससे अच्छा है की शब्दों का चयन बड़ी समझदारी के साथ करना चाहिए. मगर फिर सवाल आता है की अपने लोगों के बीच भी बात करते समय समझदारी दिखानी है तो बेबाक होके किसके सामने बोलना है. शायद कहीं नहीं. हां क्योंकी सीधा साधा फंडा है गुरु एक हांथ इज्जत ले दूसरे हांथ इज्जत दे.
अब इस आखिरी वाले वाक्य को ही ले लो. अगर इसको इस संदर्भ से हटकर पढ़ोगे तो इससे बहुत बड़ा तमाशा खड़ा किया जा सकता है. इज्जत जैसे इज्जतदार शब्द को ना जाने कितने इज्जतदार लोग कितनी इज्जत से तोड़ मोड़ के घुमा फिरा के ऐसे पेश कर दें की साहब आपकी खैर नहीं. जो की आजकल खूब सोशल मीडिया पे हो भी रहा है. आए दिन किसी ना किसी स्पीच का हिस्सा काट छाट के या किसी पुस्तक का कोई अंश घुमा फिरा के पेश कर दिया जाता है. और फिर उस घूमे फिरे कटे छटे अंश से ना जाने कित्ते तरह तरह के सवाल जवाब झगड़े फसाद शुरू हो जाते हैं. बड़ी अचरज की बात तब होती है जब ट्विटर इंस्टाग्राम पे बड़े बड़े इज्जतदार ब्लू टिक धारी लोग भी इस वर्चुअल अखाड़े में कूद जाते हैं. जिनके पीछे पीछे उनके अनुयायी भी खूब जोरो शोरो से अपने ब्लू टिक धारी का अंध भक्त की तरह समर्थन करने लगते हैं.
खैर मैं भी बड़ा अजीब हूं लिखते लिखते कुछ भी लिखने लग जाता हूं बात संदेश पे लिखे गए शब्दों की थी जो की बीना चेहरा दिखाए केवल शब्द शब्द ही जाने की हो रही थी. तो एंड में मुझे ये ही लगता है की हमको भाषा का ध्यान रखना चाहिए मुझ जैसे लोग भी रखें जिनके पास बतियाने को बहुत लोग नहीं हैं. और हां वो लोग भी रखें जो आए दिन सोशल मीडिया पे बिना तथ्यों वाली बातों पे बेवजह रिएक्ट करते रहते हैं. पूरी आल्हा जो अब तक मैने लिखी उसका सार इतना भर है की यार कुछ भी लिख कर कुछ भी बोलकर किसी को दुख ना पहुंचाए. सोच समझ कर लिखे बोलें.
No comments:
Post a Comment