वही करना

 यूँ बैठे बैठे...

फिर अचानक कुछ करने लगना ।
यूँ पढ़ते पढ़ते फिर 'वही करना' ।
यूँ सोने से पहले भी 'वही सब' सोचना ।
सपने मे भी 'वही सब' देखना
और सोकर उठना तो फिर 'वही काम' करना
कहाँ तक सही ?

यूँ बाहर से आना और फिर 'वही करना'
और कहना कि हम भी तो इंसान हैं ।
यूँ उदास होना तो भी 'वही करना'
और कहना कि मन बहलाया ।
यूँ कुछ काम करना
और फिर से 'वही करना'
और कहना कि मूड फ्रैश किया ।
न किसी से डरना न शरमाना ;
न खुद से न खुदा से ।
अरे,
भगवान का नहीं
घर वालों का तो सोचो !
उनका तो थोड़ा ख्याल करो ।
रिस्पेक्ट नाम का भी शब्द है ।
है भी या...
मिटा दिया अपने अंदर की किताबों से
जैसे गॉड मिटा दिया।



No comments:

Post a Comment