लड़ाई- झगड़ा

 झगड़ा ,

अपनों से या अपने से,
किसी से भी हो-
दोनो हि बुरे।
अपनो से हो तो दिल टूटे
और अपने से हो तो,

पूरा इन्सान हि टूट जाए।
अपनो से हो तो जरुर कोई अपना संभाल लेगा,
पर अपने से हो तो कौन संभाले ?
किसे बताएँ , कि आज खुद से लड़े हैं ?
किसे बताएँ ,  कि आज खुद से हि उदास हैं‌ ?
कौन है, जो खुद की खुद से हुई लड़ाई में
वकालत करेगा ?
कौन सुनायेगा फैसला, कि कौन सही था ?
किसे बताएँ, कि क्या थीं बातें
और क्यों कि खुद से लड़ाई ?

No comments:

Post a Comment