फूट गए पटाखे
खा लिए मिठाई
हो गई दिवाली
मिल लिए लोगों से
खेल लिए लोगों संग
हो गई दिवाली
वापस चलो वापस चलो
करने को अपने काम सभी तो
पटाखे मिठाई लोग खेल मेल
सब हो गया
मगर
फिर भी कुछ रह गया
जल गया दीपक बम पटाखा सब
मगर फिर भी रह गया
मैल रूखापन गुस्सा अकेलापन
भेदभाव लड़ाई ईर्ष्या ...
No comments:
Post a Comment