निराशा में आशा की किरण

 शायद ऐसे दोस्त नही बनते. 

शायद मैं दोस्त बनाना नही जानता. 

शायद लोग मेरा दोस्त बनना पसंद नहीं करते 

या शायद अब बिना मतलब के दोस्त नही बनते 

                 हां अब काम नही है तो बात हो ऐसी जरुरत भी नही है. या शायद दोस्ती आगे ना बढ़ जाए इसलिए बातें ना ही हो इसलिए अच्छा है , सोचकर टाल मटोल कर दीया हो. या शायद किसी दोस्ती के कारनामों से डर सहमकर इस भावी दोस्त को जज कर लिया हो. या शायद गोल को गोल करने के चक्कर में दोस्ती फोस्ती को साइड कर दुनिया को जीत लेने की तैयारियाँ चल रहीं हों. जो भी हो कुछ भी हो सकता है. 

                 मैं कुछ ज्यादा ही भावुक हो गया था. मूर्ख था, शायद सही कहता था वो बैंकर, मूर्ख हो. पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर लेना फिर भी कोई फायदा नही होगा. लेकिन भावनाएं कब तक दबाऊँ ? कब तक अकेला रहूं ? और क्यों अकेला रहूं ? किसी ने छोड़ दिया या किसी ने एक बार फिर ना कर दीया अप्रत्यक्ष तौर पर या सामने मूंह पर ही औकात दिखा दी; तो इसका मतलब किसी के सामने प्रस्ताव ना रखूं क्या ? और फिर प्रेमपूर्वक सम्मानपूर्वक ईमानदारी के साथ अपनी बात एक्सप्रैस करना गुनाह तो नही. हां हां मना करने के बाद रोने धोने खुद को और अकेला महसूस करने के सिवाय कोई दूसरा काम भी तो नही करता हूं. किसी को तकलीफ दे सकूं, उसे जबरजस्ती अपना बना सकूं ऐसा भी तो कुछ नही करता हू. 

                 उस बार जब रोया था की मत छोड़ना प्लीज मत छोड़ना... मैं तुम्हारे बिना रह नही सकता... तुम मेरी सब कुछ हो... यार प्लीज मत जाओ कर कर के किसी के सामने आंसू बहा बहा कर खुदको बर्बाद कर रहा था, तब भी तो किसी को क्रोध पीड़ा में हानी नही पहुंचाई थी. फिर किसी के सामने प्रस्ताव रख भर देने से उसमे भी एक निर्मल दोस्ती का प्रस्ताव, इतने मात्र से ही कोई मना कर दे तो दुख होना लाजमी है. खैर फिर से किसी को दोस्त बनाने की कोशिश करुंगा. फिर से किसी को दोस्ती भरे पत्र लिखूंगा, ताकी धीरे धीरे ही सही कुछ समय बाद वो दोस्ती प्यार में बदल सके. 

               

मगर सवाल ये भी की

आखिर कब तक ...

आखिर कब तक प्रस्ताव देगा ?

थकता नही है क्या ?

पकता नही है क्या ?


निकल बाहर सपनों की दुनियां से

देख तू खुद को दुनिया को लोगों को 

देख तू इन सबके बदलते व्यवहार को

देख तू अपने ढलते समय को

देख तू अपनी औकात को


क्यों पड़ा है पीछे प्यारे

जब नही है कोई यार तुम्हरा

कर ले यारी कुदरत से तू

कर ले यारी काम से अपने 


भाग भाग के जाग जाग के

अपने को न्योछावर कर दे

अपने काम की पूजा कर तू

अपने काम की सेवा कर तू


लोग करेगे प्यार तुझे भी

जग में नाम कमावेगा

बस इतना ध्यान तू रखना प्यारे

भूल भाल के जब तू जागे

मानव का सम्मान तू करना

कभी ना करना ऐसा काम

जिससे हो कुदरत का अपमान 


कर लो अबसे खुद की यारी

भूल भाल के दुनियादारी 

बन जाओ कुदरत के यारा

जुट जाओ अपने काम में प्यारे .

No comments:

Post a Comment