चाहत

 कैसे हो

और सुनाओ

सुनने को कान तरस गए हैं


नही कहता अब कोई उस तरह

यार 


नही चला फिर उस तरह कोई साथ

हांथ पकड


नहीं करता उस तरह

कोई गुस्सा


नही बैठा फिर कभी नाव पर

किसी के संग 



जिसे मैं

अपना हाल चाल सुना सकूं


जिसे मैं भी

उसी तरह लाड़ से यार कह सकूं


जिसका मैं भी

चलती राहों मे हांथ पकड़ सकूं


जिसे मैं फिर से 

मना सकूं 


बैठ सकूं

फिर से उसके संग नाव पर



No comments:

Post a Comment