नुपुर शर्मा बोल गई
कुछ भी जल्दी पल्दी
काजी मुल्ले भी
रूठ गए देखो जल्दी पल्दी
क्या जरूरत थी शर्मा तुमको
कुछ भी बक बक करने की
क्या जरूरत थी मुल्ले तुझको
सर धड़ से अलग करने की
ना रहा सम्मान धर्म का
ना मानवता से इनका नाता है
सब का तो ये गला घोंट कर
बैठे हैं बस धर्म को लेकर
क्या होगा धर्म का ऐसे
जब कट मर कर सब बह जायेंगे
क्या होगा धर्म का ऐसे
जब अपने हि ना रह जायेंगे
किसे कहेगा तू हिंदू
किसे कहेगा तू मुस्लिम
कोन सुनेगा तेरा नारा
हिंदू हिंदी हिंदुस्तान
कोन सुनेगा तेरी अज़ान
जब नही रहेगा एक भी इंसान
बंद करो ये काटा मारी
बंद करो ये मुआंचारी
साथ चलो सब साथ रहो
भूल भाल के धर्मदारी
No comments:
Post a Comment