अंकल मुझे भी पनीर मत देना.घूम कर मेरी ओर देखकर बोले अब जो नही लेगा उसे नही देंगे. हर बार बताना पड़ता है, लास्ट टाइम रख दिया था और मुझे पूरा ही फेकना पड़ा था सोचकर मैं फिर ख्यालों में डूबता ही चला गया. यार बनाते ही क्यों हैं ये लोग ऐसा, जब नही ही खिलाना होता है. जब देखो तब, रोज- रोज पनीर बनाने लग जाते हैं. तब तक सब एकदूसरे को दबी आंखो से चैक कर चुके थे की किसने किसने पनीर नही खाने को कहा है.
खैर मैं फिर डूब गया . यार शान ए अवध जैसा तो खाया ही नही आज तक. हां हां बड़े आए ... पता है कित्ते का आता है तो अच्छा तो होगा ही. हां यार सब जगह का ट्राई कर चुका हूं. बट कहीं का अच्छा ही नही लगा. फिर खाना ही छोड़ दिया इधर. उस दिन भी पनीर की वजह से ही तो रात भर हर एक छेद से कुछ ना कुछ निकाले जा रहा था... हां हां याद है कैसे भुल सकता हूं ! कौन साथ खड़ा था और और कौन भाग गया था .
बाकी एक बार उधर ही खाया था, क्या गज्जब का पनीर था, भाईसाब लल्लनटाप था ! एकदम भोकाली ! ससुरा मज्जा ही आ गवा था. खैर किनारे आते देर ना लगी. अंकल ने थाली आकर जो सामने टेबल पर रखी है. मैने भी गहरी सांस ली और खाना की ओर देखा और देखता ही रह गया!
क्या सच में खाना खाने लायक है? अंदर से ना ही जबाब निकल कर आया. खैर.... क्या ही कर सकता हूं. तब तक मोबाइल निकाल पिक्चर खींचने का आईडिया दिमाग में कुलकुलाया. तभी झट्ट से मोबाइल निकाला और लपाक से नम्बर डाल ताला खोला, और लपलपा के ताला खुल भी गया. एकदम दिमाग भकभकाया की यार क्या ही फायदा! की तभी कैमरे पे क्लिक किया ही था की लटक गया फ़ोन. ना तो होम पेज का ही रहा ना कैमरे का ही. फिर सोचने लगा की खाओ यार फोटो क्लिक करके क्या ही कर लोगे दिखाई भी नही पड़ेगा फोटो में की क्या है खाना!
फिर ऐसे ही बीच में ही लटके झटके फ़ोन को बंद करके बिना चैन बाली लोअर की जेब में डरते डरते रख लिया की कहीं गिर ना पड़े. तभी भूख के आगे सारी दुनिया दारी भूल उसी खाने में लग गया जो कुछ पल पहले खाने लायक नही लग रहा था मन ही मन.
No comments:
Post a Comment