पिन्ना

 रोता रहता खोता रहता 

बात बात पे बिना बात पे 

अपने आपको अपने विश्वास को 

बस कोसता रहता कोसता रहता 

मदद करदो मदद करदो

गाता जाता चिल्लाता जाता

बेवजह, बेजगह, बेबखत

बस रिरियता, घिघियाता, मिमियता जाता

नही झांकता अपने भीतर

नही ताकता अपनी कमियां

नही रोकता अपनी गलती 

नही टोकता खुदको मूरख 

बस रोता जाता गाता जाता

दुखड़ा अपना सुनाता जाता

नही बदलाव खुदमे लाता 


No comments:

Post a Comment