सबसे पहले तो तुमसे बिना पूछे तुम्हारे भारी भरकम कैप्शन को साझा करने के लिए माफी. मगर दोस्त कहती हो तो इतना तो बनता ही है. फिर भी माफी इसलिए क्योंकि उस दिन की कविता को जब शेयर किया था तब पहले तो खुशी-खुशी हाँ किया था मगर फिर न करके उनको डिलीट भी करवा दिया था. खैर तब मे और अब मे अन्तर है, शायद! इसीलिए इनको शेयर कर रहा हूं.
काफी समय से इन स्क्रीन शॉट को फोन में सहेजकर रखा था. मुझे बहुत अच्छे से ध्यान है कि मैं कॉलेज आया ही था कि एक दिन क्लास में अचानक तुम्हारा स्टेटस देखा. वैसे तुमको पता नहीं होगा. मगर पिता श्री के अलावा तुम्हारा और दादा का ही नंबर है जिसके स्टेटस कभी म्यूट नहीं रहते हैं. तो उस दिन स्टेटस के सैक्शन में काफी बहार थी. और मन भरी क्लास में मचलने लगा था कि अभी क्लिक करके पढ़ लूँ. फिर मैं अपने आपको रोक नहीं पाया. और मैंने प्रोफेसर से नज़रे चुराकर फोन को छिप-छिपाकर दो से तीन बार चलती क्लास में लिखे हुए टेक्स्ट को पढ़ लिया था.
असल बात ये है कि इतने प्रभावशाली ढ़ंग से तुमने इन लोगों के प्रति आपना स्नेह जताया था कि मैं अपने आपको पढ़ने से रोक ही नहीं पाया. और फिर हर बार की तरह उस बार भी, एक बार फिर तुम्हारी लेखनी का दिवाना हो गया. फिर अक्सर जब फोन के स्क्रीन शॉट वाले हिस्से मे चहल कदमी होती तो नजरें रुक ही जातीं और उंगलिया उनको हटाने का नाम ही नहीं लेतीं. उनको पढ़कर सीखता समझता रहा कि अपने आस-पास के लोगों को स्पेशल कैसे फ़ील कराना है.
खैर मैंने उस दिन भी कहा था कि लेखनी के साथ साथ लिखने वाली कब पसंद आ गई थी, ये मुझे सच में नहीं पता चला था. देखो इतना प्रभाव है कि जो बात लिखने को आया था वो फिर छूट रही है. मानो मेरी लेखनी तुम पर ही केंद्रित हुए जा रही हो.
खैर, बाकी बातें फिर कभी...


No comments:
Post a Comment