वो भी

 हर बार पहल वे नहीं करते

कभी कभार वो भी करतीं है ।


झगड़ा सिर्फ वे नहीं करते

कई बार वो भी करतीं हैं ।


हर बार वे गलत नहीं होते

गलतियाँ वो भी करतीं हैं ।


भूँखे सिर्फ वे ही नहीं है

भूँखीं वो भी हो सकती हैं ।


हमेशा चीजें वे ही नहीं तोड़ते

कई बार वो भी तोड़तीं हैं ।


हर बार वे बदनाम नहीं करते

कई बार तो वो भी करतीं हैं ।




No comments:

Post a Comment