प्रोत्साहन स्वरूप जीवन में एक बार जीता गया इनाम, जिसने आपको किसी दौर में बेतहाशा खुशी प्रदान की हो; मगर वो कहीं गुम हो गया हो. जैसे भीड़ भरे जीवन में अक्सर लोग हो जाया करते हैं, गुम. तमाम खोजबीन और उसके खो जाने से उत्पन्न हुई तकलीफ को भूलने के बाद जब आप उसके वजूद को भी भूलकर जीवन में आगे बढ गए हों; जिस प्रकार कुछ लोग जीवन में आपके वजूद को संभवता भूलकर आगे बढ गए हैं. मगर फिर अचानक एक रोज उस खोए हुए पुरुस्कार को आप पा लेते हैं. मगर आप पाते हैं कि तब तक शायद वो उस हालत में नहीं होता है कि कोई उसे देखकर पुना प्रोत्साहित हो सके. यहां तक की कभी कभी आप भी इतने थक चुके होते हैं की उस पुरुस्कार की याद और उसकी ऊर्जा आपको भी प्रोत्साहित नहीं कर पाती है.
क्योंकी उस पुरुस्कार के बाद एक लंबा समय बीत चुका होता है, की लोग आपके पुरुस्कार और आपकी प्रतिभा दोनों को ही भूल चुके होते हैं. मगर आपके अन्दर फिर भी एक हिस्से में कुछ ऊर्जा संचित होती है, जो भले हि सुप्तावस्था में हो किंतु दुनिया के बड़े से बड़े टास्क को भी कंप्लीट करने की क्षमता रखती है.

No comments:
Post a Comment