जिंदगी
जितना सोचो
उतना उलझाती है ।
जिंदगी
जितना भागो
उतना भगाती है ।
जिंदगी
जितना रुकोगे
उतना जमाती है ।
जिंदगी
जितना कोसोगे
उतना पछतवाती है ।
जिंदगी
जितना डरोगे
उतना डराती है ।
जिंदगी
जितना जलोगे
उतना जलाती है ।
जिंदगी
जितना लडोगे
उतना लड़ाती है ।
जिंदगी
जितना सीखोगे
उतना सिखाती है ।
जिंदगी
जिंदगी है
शायद इसे हम खुद ही चलाते है
हम जैसे जैसे करते है
वैसे वैसे ही प्रतिक्रिया करती है
क्रिया पर प्रतिक्रिया
शायद...
हर जगह काम आता है
भौतिकी हो
जीवन हो
या मेरी लेखनी ही क्यों न ।
No comments:
Post a Comment