जुड़े हैं
शायद...
इकदूजेसेसबजुडेहैं।
प्रज़ेंट से पास्ट जुड़ा
प्रज़ेंट से फ्यूचर ।
विकास से गरीबी जुड़ी
विकास से अमीरी ।
जीवन से जन्म जुड़ा
जीवन से मृत्यू ।
प्रकाश से अंधकार जुड़ा
प्रकाश से प्रतिविम्ब ।
जल से बर्फ जुड़ी
जल से वाष्प ।
सजीव से निर्जीव जुड़े
सजीव से कल्पनाएँ ।
स्थान से लोग जुड़ें
स्थान से कहानियाँ
शायद
सोच से लेखनी भी जुड़ी
तलाश भी ।
या शायद
देखने से लेखनी जुड़ी
और तलाश भी ।
या फिर
एहसास से लेखनी जुड़ी
और खुद तलाश भी ।
No comments:
Post a Comment