काट दिया !
पैंतीस टुकड़ों में !
तुम कोन हो ?
शत प्रतिशत प्रेमी नहीं.
क्या उन्हीं हाथों से
जिनसे तुमने
कभी वादे किए थे
तोड़ दिए वो वादे
जो तुमने
साथ चलने को किए थे
भरोसा विश्वास यकीन
जैसे शब्द व्यर्थ हो गए
अब कोई कैसे करेगा
भरोसा विश्वास यकीन
कैसे कोई करेगा
वादा !
प्रेम !
No comments:
Post a Comment