देखता हूँ
कभी कभी...
देखकर भी देखता नहीं
तब सोचता हूँ ।
सोचता हूँ
कभी कभी ...
सोचकर भी सोचता नहीं
तब देखता हूँ ।
सुनता हूँ
कभी कभी ...
सुनकर भी सुनता नहीं
तब बोलता हूँ ।
बोलता हूँ
कभी कभी ...
बोलकर भी बोलता नहीं
तब सुनता हूँ ।
देखता नहीं सोचता नहीं सुनता नहीं बोलता नहीं
या ...
देख सोच सुन बोल ही नहीं पाता ।
कुछ तो है
खैर छोडिए ...
जो भी हो -
शब्दों के पीछे क्या जाना ।
No comments:
Post a Comment