आँखे बोलती हैं
कुछ तो पूछती हैं
तभी तो
आँखों से मिल पाना
अब बस में नहीं
चेहरे देखते हैं
कुछ तो सोचते हैं
तभी तो
चेहरों को देख पाना
अब बस में नहीं
लोग मिलते हैं
कुछ तो पूछते हैं
तभी तो
लोगों से मिल पाना
अब बस में नहीं
अकेला हो चुका हूं
बचा खुचा
शायद वो भी हो जाऊंगा
अकेला
नाम धरे जायेंगे
अजीब अजीब
लोगों के मुताबिक
अजीब अजीब
नाम
शकीली नजरें
थकीली नजरें
जब तब आँख बचाकर
जुबां घुमाकर
राह चलते
छज्जे जाली शटरों दुकानों
घरों गोदामों गलियों मोहल्लों
से झांक ताक कर
घूरेंगीं
वो नजरें
शकीली थकीली
हाँ हाँ तुझे चीरेंगीं
वो नजरें
वो कजरे
वो मुस्कानें
नहीं लगाता तू पृथ्वीवासी
नहीं लगता तू समाजवासी
मानो तू है जंगल का वासी
मानो तू है स्पेसवासी
जितना तू
भागेगा
उतना तू
जावेगा
खो जावेगा
भागते भागते
जाते जाते
खोते खोते
इक दिन तू
सो जावेगा
No comments:
Post a Comment