चेहरा एकदम काला तो नहीं
हाँ मगर गोरा भी नहीं
मेरे जैसा ही रहा होगा
पसीना वसीना
पोंछ पांछ के चेहरा - वेहरा चमकाकर
अंगौछा - संगौछा बगल में दबाकर
तसल्ली से बतियाता बूढा
गर्दन की नसें
मानो दो - चार कोल्ड ड्रिंक की स्ट्रॉ पड़ीं हों
जव बोलता तो फूलकर फुलक्का हो जातीं
दाँतों की अनुपस्थिति दर्ज कराते
गड्डे वाले इचके - पिचके
गहरी - गहरी काली मोटी लाइनों वाले गाल
चँदुआ के बाल
भरे पूरे सफेद
लेकिन मटैले - गंदैंले से उलझे - भुलझे
एकदम से कड़क मोटे - मोटे
हाँथ घुमाता नजर दौड़ाता
इधर देखता उधर देखता
इसे उठाता उसे उठाता
उलट पुलट कर माल देखता
भाव पूंछता गांव पूंछता
दुकानदार से मेल बढाता
बाते - साते करता जाता
मेल - जोल वो करता जाता
धीरे से झोरा नीचे धरके
बगल से अंगौछा पीछे करके
ठिया बनाके बैठ गया वो
लउआ लउआ कहता जाता
मोल भाव वो करना चाहता
नहीं हैं उसके जेब में पैसा
नहीं है उसकी अधिक कमाई
लड़कों ने भी छोड़ दिया है
तिल - तिल उसको तोड़ दिया है
क्या करेगा बूढ़ा बाबा
वही करेगा जो अभी करेगा
मांग - मांग कर काटेगा
मांग - मांग कर खावेगा
नहीं मांगता भीख वो देखो
पर नहीं है हिम्मत मोलभाव की
विरोध की लड़ने की
हक मांगने की ...
No comments:
Post a Comment