यार दोस्त

   आप  मेरे लिए एक उम्मीद बनकर आईं थीं. इस उम्मीद को आप अन्यथा मत लीजिएगा. मैं बस एक अच्छे दोस्त की ही बात कर रहा हूं; जो की मैने आपको कई बार बताया भी है. हां अब आप ऑपोजिट जेंडर हैं तो थोड़ा ह्यूमन नेचर के कारण फीलिंग्स आना स्वाभाविक है; जिसे मैं आज झूट बोलकर या शरमाकर छिपाते हुए इन्कार नहीं करूंगा.

               

                मैं बस बहुत समय से किसी परिस्थिति बस या अपनी ही गलतियों और कारणों से या और भी किन्हीं कारणों से अकेला रह गया हूं. शायद आज मेरे पास एक भी दोस्त नही है .और शायद जो पहले कभी थे भी तो वो बहुत दूर हो गए हैं. ये दुरियां भौगोलिक कम भावनात्मक ज्यादा हैं. उन रिश्तों में एक अजीब सी ठंडक जम गई है जिसे अब कोई भावनात्मक ऊष्मा पिघलाकर पुना यथास्थिति मे वापस नही ला सकती . पता है आपको, मेरे पास पुराने दोस्त और पुरानी किताबें कुछ भी नही है. जिनके सहारे मैंने एक समय में बहुत अच्छी यादें सजोयीं थीं, मगर आज उसमे से जीवित रूप में कुछ भी मेरे साथ नही हैं. हां आज मुझे नही किताबें तो मिल गईं है मगर अफसोस मुझे अभी तक नए दोस्त नही मिल पाए हैं. वो रिश्ते इतने ठंडे पड़ गए है की उनको याद करने से भी ऊष्मा का सृजन नही होता, उनसे किसी भी तरह की अब प्रतिकिया नही होती. वो रिश्ते वो यादें अब निर्जीव हो गए हैं. मैं बहुत कोशिश कर चुका उन रिश्तों और यादों की गठरियों को समेटकर या हटाकर जीने की, मगर उनका बोझ अब मैं उठाकर आगे के रास्तों पर चल सकूं इतना काबिल नही रह गया हूं. इसीलिए अब नए रिश्ते नए दोस्त नए ख्वाब बुनने को आतुर रहता हूं, जिसकी परिणति आपसे भी बात करके हुई. 

                

                 

                       मैं इससे इंकार नहीं करता की मैं सपनों को पालने का आदी हो गया हूं. ये शायद कई सालों का अकेलापन और सूनापन ही है जो मुझे ख्वाबों में जीने को मजबूर करता रहा है और मैं अब चाहकर भी बाहर नही आ सकता. हां हम बहुत बातें तो नहीं कर पाए सिवाय पढ़ाई के. यहां तक कि आपके नाम के अलावा भी मुझे कुछ नहीं मालूम हो सका फिर भी मैं इन्कार नहीं कर रहा की मुझे आपसे बात करके अच्छा लगता था. हां बस थोड़ा देर से रिप्लाई आने पर मन में कुछ चुभता था. बाकी आपको एक भी बार नजर भर देख नही पाया इसका मलाल हमेशा रहेगा. सफ़र छोटे बड़े होते हैं. अपना निश्चित ही इतना रहा मगर जो भी रहा ठीक ठाक रहा. मैं उम्मीद करता हूं की आप हमेशा खुश रहें. अपने जीवन में भी एग्जाम की तरह खूब अच्छा परफॉर्मेंस करती रहें. एक आखिरी मगर बहुत जरूरी बात की आप जो भी पढ़ना चाहें जो भी बनना चाहें आपका वो ख्वाब पूरा हो .

                       ढेर सारा प्यार! खुशियां! बधाइयां! मिस यू! गुड बाय!


                                                                                               " आपका टेलीग्राम फ्रैंड "

No comments:

Post a Comment